पीरटांड: विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 24.2करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 10 प्रमुख सड़कों का पीरटांड़ में किया शिलान्यास
गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने मंगलवार को पीरटांड में 10 प्रमुख सड़कों का शिलान्यास पीरटांड़ के जनता के लिए किया। बताया गया की सभी सड़के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बनाया जायेगा। शिलान्यास के दौरान विधायक ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों को सजग रहने का आग्रह किया।