सांगोद: सांगोद क्षेत्र में खेत में रखे पाइपों को अज्ञात शख्स ने आग के हवाले किया, पीड़ित किसान ने थाने में दर्ज कराया मामला
Sangod, Kota | May 8, 2026 सांगोद के देवली मांजी थाना क्षेत्र के पिसाहेड़ा गांव में देर रात एक किसान की मेहनत पर किसी अज्ञात शख्स ने आग लगा दी। गुरुवार देर रात्रि करीब 11बजे किसान पवन मालव के खेत पर सिंचाई के लिए रखे करीब 150 प्लास्टिक पाइप जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने पाइपों में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में सभी पाइप पूरी तरह जल गए।