डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में महोबा कलैक्ट्रेट सभागार में खरीफ 2025 की रिजेक्टेड बीमा पॉलिसियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, बीमा कंपनी प्रतिनिधि और 51 किसान उपस्थित रहे। बीमा कंपनी ने बताया कि 51,048 आवेदनों में अभिलेख गलत या सही तरीके से पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण रिजेक्ट हुए।