धौलपुर: धौलपुर ईदगाह पर बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, ड्रोन से निगरानी और भारी पुलिस बल तैनात
बकरीद के पावन अवसर पर धौलपुर ईदगाह में गुरुवार को बड़ी संख्या में नमाज अदा की गई। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था और कुछ ही समय में पूरा परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। इस मौके पर लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के दौरान ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के व्