बेगूसराय: रतनपुर थाना पुलिस ने 200 ग्राम गांजे के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
रतनपुर थाना की पुलिस ने 200 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने का काम किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे इष्टि मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है.