देहरादून भारतीय जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड भाजपा ने इसे आत्मनिरीक्षण और संकल्प के दिन के रूप में मनाया। इस मौके पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विनय गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस यात्रा के महत्व को रेखांकित किया।
विनय गोयल ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई थी। इसी वैचारिक नींव से आगे बढ़ते हुए पहले जनता पार्टी और बाद में भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ। आज ठीक 75 वर्ष बाद, वही राष्ट्रवादी विचार यात्रा भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के शिखर तक ले आई है।
उन्होंने संगठन के पितृ पुरुषों और मार्गदर्शकों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके दिखाए रास्ते और आशीर्वाद की बदौलत ही आज भाजपा 'भारत माता को विश्व गुरु' बनाने और देश को 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है।