ललितपुर: बुंदेलखंड विकास सेना ने बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था के विरोध में कंपनी बाग में किया 2 घंटे का मौन सत्याग्रह
स्थानीय कम्पनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना द्वारा बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में ललितपुर शहर की बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था के विरोध में 2 घंटे का मौन सत्याग्रह किया । इस दौरान ललितपुर शहर में बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था पर जनता के लाखों वोटों से जीते हुए जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया ।