मांट: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में कैंटर ने मारी टक्कर, चालक घायल
Mat, Mathura | Oct 15, 2026 यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात माइलस्टोन 60 के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक को चोटें आई। वुधवार की मध्य रात के करीब नोएडा से आगरा की ओर जा रहा कैंटर यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 60 के पास पहुंचा। बताया गया है कि कैंटर चालक को नींद की झपकी आने के कारण कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।