बस्ती: वाल्टरगंज व सोनहा थाना क्षेत्र के बीच सल्टौआ पानी की टंकी के पास बाइक सवार महिला का पर्स छीनकर भागे उचक्के
Basti, Basti | Apr 20, 2025 डुमरियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज व सोनहा थाना क्षेत्र के बीच स्थित सल्टौआ पानी की टंकी के पास शनिवार रात गोंडा से पति के साथ बाइक से जा रही महिला का पर्स छीनकर उचक्के भाग निकले। दोनों बदमाश बाइक से सोनहा की तरफ भागते हुए देखे गए। पीड़िता ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर तिवारी, थाना प्रभारी सोनहा रमजान अली पहुंच गए।