बस्ती: मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर दो कारों की टक्कर में 4 लोग घायल, पुलिस ने दोनों वाहनों को किया कब्जे में
Basti, Basti | Apr 20, 2025 बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। गोरखपुर से अयोध्या जा रही डिजायर कार को पीछे से स्कोडा कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डिजायर में सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल लोग सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े हुए थे। इस दौरान मुंबई से आई जैनब नाम की महिला ने पुलिस को सूचना दी। j