बस्ती: भीषण गर्मी के चलते बस्ती जिले के डीएम के आदेश पर नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
Basti, Basti | Apr 20, 2025 भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। गर्म हवा के प्रकोप से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के मद्देनजर जिलाधिकारी रविश गुप्ता ने जिले में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट व मिशनरीज स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सभी स्कूलों में अग्रिम आदेशों तक सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक कक्षाएं लगेंगी।