पिपरा: सकलदीपा गांव में 15वीं वित्त योजना से निर्मित पीसीसी सड़क का हुआ उद्घाटन,ग्रामीणों को मिली बेहतर आवागमन की सुविधा
Pipra, Palamu | Jun 13, 2026 पीपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेंदुई पंचायत के सकलदीपा गांव में 15वीं वित्त योजना के तहत आरयू रोड से सुदर्शन सिंह के घर तक निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन शनिवार के शाम 5:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार, जिला पार्षद ददन पासवान, समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह एवं पंचायत की मुखिया उषा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।