सिराथू: चंदेलन के पुरवा में खूंटे में भैंस बांधते समय युवती के गर्दन में फंसी रस्सी, घिसटने से तड़प कर युवती की हुई मौत
सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर के चंदेलन का पुरवा गांव में एक युवती तब हादसे का शिकार हो गई जब वह गुरुवार शाम पशु बाड़े में भैंस बांधने गई थी।भैंस बांधते समय भैंस की रस्सी युवती के गले में फस गई और युवती भैंस चलने से घिसट कर तड़पने लगी। स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मृत्यु हो गई है।थाना अध्यक्ष ने बताया किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।