सिराथू: सैनी में वाहन पार्किंग को लेकर ऑटो चालकों ने किया हंगामा, एसडीएम को दिया ज्ञापन
सैनी में वाहन पार्किंग स्थल नहीं होने से नाराज तीन पहिया वाहन के चालकों ने गुरुवार दोपहर हंगामा किया है।बताया जाता है कि टैक्सी स्टैंड या पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण जहाँ चालकों को दिक्कत होती है वहीं आने वाले लोगों को भी कठिनाई उठानी पड़ती है।चालकों ने बताया कि पार्किंग नहीं होने से अक्सर चालान की कार्रवाई होती है।एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया है।