सिराथू: सिराथू के एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने वाले 11 लेखपालों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
सिराथू तहसील के उप जिला अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बुधवार 4:00 बजे कार्यालय से 11 लेखपालों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।बताया जाता है कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने वाले यह 11 लेखपाल थे जिनके कार्य में कमियां पाई गई थी।उप जिला अधिकारी ने निर्देश दिया है कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सही ढंग से होना चाहिए अन्यथा आगे भी कार्रवाई होगी।