सिराथू: कड़ा के बाजार घाट के पास टहलता हुआ खूंखार लकड़बग्घा, स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा बाज़ार घाट के पास गुरुवार को एक जंगली खूंखार लकड़बग्घा दिखाई दिया है।स्थानीय लोगों ने देखा तो दहशत फैल गई।इस जंगली जानवर की टहलते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शाम को वायरल की गई है।इससे पहले भी कई बार इलाके में लकड़बग्घा देखा जा चुका है।