गिरिडीह: निमियाघाट थाना: केबल चोरी मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
निमियाघाट थाना क्षेत्र में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन से जुड़े केबल चोरी मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बुधवार को 3 बजे कोर्ट में पेश किया।जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपीयों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।