सोहागपुर: सोहागपुर पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना, घर का दरवाजा तोड़कर युवती को बचाया
सोहागपुर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई। पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि तिवारी कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती अपनी मां द्वारा बिना बताए घर से बाहर जाने पर डांटने के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर बैठी है और किसी गंभीर कदम की आशंका है। सूचना मिलते ही एएसआई वरुण राजपूत एवं महिला कांस्टेबल नेहा रघुवंशी तत्काल मौके पर पहुंचे। काफी प्