हुसैनगंज: छपियाँ में मिला युवक का शव,परिजनों ने लगाया चाकू से गोदकर हत्या का आरोप।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियाँ के रहनेवाले चंदन कुमार कुशवाहा की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गयी है वही चाकू मारने के बाद उसके ही साथियो के द्वारा युवक को उसके घर पर छोड़ दिया गया,जब परिजनों व ग्रामीणों ने जांच किया तो युवक की मौत हो चुकी थी वही युवक के पिताजी स्व जवाहिर भगत व माता जी का भी पहले निधन हो चुका है।