हरदा: हरदा जिला अस्पताल में लापरवाही! शव वाहन के लिए घंटों तक इंतजार करते रहे परिजन
Harda, Harda | Mar 31, 2026 हरदा जिला अस्पताल में एक बार फिर व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई है। ग्राम बजानिया (टिमरनी) निवासी 65 वर्षीय गणेशी बाई को गंभीर हालत में हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों के अनुसार, महिला शुगर की मरीज थीं और हालत बिगड़ने पर उन्हें टिमरनी से हरदा लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।