खुरई: तेज बरसात से तलैया के पास पुराना जर्जर मकान गिरा, कोई चपेट में नहीं आया, गली का रास्ता बंद
Khurai, Sagar | Jun 30, 2025 सोमवार रात लगभग 9.00 बजे तलैया के पास स्थित जर्जर पुराना मकान तेज बरसात से गिर गया, गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहीं था वरना चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन मकान के मलवे से गली का रास्ता बंद हो गया अंदर जाने वालों को हुई परेशानी, इस मकान मालिक को भी नगर पालिका ने गिराने के लिए नोटिस दिया था लेकिन नहीं गिराया.