बैराड़: बैराड पुलिस ने 2 स्थानों से 160 लीटर कच्ची शराब जब्त कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
बैराड़ थाना पुलिस ने 4 मई 2026 को एक ही दिन में दो बड़ी रेड डालकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। दो अलग-अलग स्थान पर की गई छापेमारी में पुलिस ने कुल 160 लीटर हाथभट्टी की बनी कच्ची शराब जप्त की जिसकी कीमत करीब 42000 आंकी गई है इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जिसकी जानकारी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने सोमवार शाम 5 बजे दी है।