मेरठ: मेडिकल क्षेत्र में नौकरी मांगने आई महिला का रेप किया, हॉस्पिटल मालिक ने पिलाई थी नशीली कोल्ड ड्रिंक
Meerut, Meerut | Jul 29, 2024 गढ़ रोड स्थित एक हॉस्पिटल के मालिक ने नोएडा की रहने वाली एक महिला को नौकरी के बहाने हॉस्पिटल में बुलाया और महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला का रेप किया। महिला का आरोप है कि,शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।इसी के चलते महिला सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।