सीकर: दौलतपुरा गांव में पेड़ काटते समय करंट लगने से मजदूर की हुई मौत पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sikar, Sikar | Jul 6, 2024 दादिया इलाके के दौलतपुरा गांव में पेड़ काटते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो जाने का मामला सामने आया है ।इस संबंध में मृतक मजदूर गुमान सिंह के पिता ने आज दादिया थाने में मामला दर्ज कराया कि उसका बेटा पेड़ काटने के लिए दौलतपुरा के राजेंद्र के खेत पर गया था जहां पर उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई ।पारिवादी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है