कटनी ग्रामीण: रीठी में 4 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं, शव के साथ परिजन भटकते रहे, डॉक्टरों की लापरवाही पर उठे सवाल
कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत को उजागर कर दिया है। यहां लापरवाही इस कदर हावी है कि मौत के बाद भी इंसान को सम्मान नहीं मिल पा रहा। ताजा मामला आज का है, जब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।