धार: धार में ईद उल फितर पर शहर काजी वकार सादिक ने कहा, जकात का फंड बनाया जाए ताकि गरीबों की मदद हो सके
Dhar, Dhar | Mar 31, 2025 धार शहर में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार शहर के शहर काजी वकार सादिक ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्होंने मुस्लिम समाज को संदेश दिया है कि नेक बनो एक बनो और अपने पैसों को व्यर्थं मत गवाओ तथा जकात का एक फंड बनना चाहिए। जिससे गरीबो को मदद हो सके तथा देश हित मे भी वह पैसा काम आ सके।