धार: धार शहर में वैश्य महासम्मेलन ने वैश्य दिवस पर महालक्ष्मी जी का चल समारोह निकाला, बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए
Dhar, Dhar | Mar 31, 2025 धार शहर में वैश्यमहासम्मेलन की जिला इकाई ने मां लक्ष्मी जी का चल समारोह मुख्य मार्ग से निकाला। मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया की चल समारोह में महालक्ष्मी जी का विशाल चित्र रथ में आगे आगे चल रहा था। अनेक स्थानों पर लोगों ने महालक्ष्मी जी को पुष्प हार अर्पितकर पूजन किया। व समाजजनों पर पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्र में शामिल हुए।