रामनवमी उत्सव को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए श्रीराम जन्मोत्सव समिति पिथौरा की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी आकाश अग्रवाल को पुनः समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 6 अप्रैल को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।