शाहजहांपुर।रविवार देर शाम ट्रिपल राइडिंग करने वालों और मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने कनौजिया पेट्रोल पंप के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों के चालान किए गए।