तखतपुर: बिलासपुर में फोर व्हीलर वाहनों पर व्हील लॉक कार्रवाई तेज, यातायात पुलिस ने कहा- नो पार्किंग न करें
सोमवार को रात तकरीबन 10:00 बजे मिली जानकारी, बिलासपुर में फोर व्हीलर वाहनों पर व्हील लॉक कार्रवाई तेज, बिलासपुर यातायात पुलिस ने नो पार्किंग और गलत स्थानों पर खड़े फोर व्हीलर वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। शहर के बाजार, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार व्हील लॉक लगाकर कार्रवाई की जा रही है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई!