बिंदकी: बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर गांव में मां शारदा देवी मंदिर के वार्षिक उत्सव में रुद्राभिषेक के साथ भंडारे का आयोजन हुआ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के समीप स्थित फरीदपुर गांव में मां शारदा देवी मंदिर के पंचम वार्षिक उत्सव के मौके पर बुधवार को दिन में करीब 11 से रुद्राभिषेक तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। गांव तथा आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने मां शारदा देवी के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करके धन्य हुए। बताते हैं कि मां शारदा देवी भक्तों की मन्नत अवश्य पूरी करती है।