लोहरदगा: लोहरदगा में जर्जर स्कूल भवन, टपकती छतों के नीचे जान जोखिम में पढ़ रहे बच्चे, शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल
लोहरदगा जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 19 स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बरवा टोली की जर्जर हालत सरकारी विद्यालयों के रखरखाव और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे यह मामला प्रकाश में आया, जब विद्यालय भवन की बदहाली और बारिश के दौरान छात्रों को हो रही परेशानियों की तस्वीर सामने आई।