हजारीबाग –छठ पूजा के प्रथम अर्घ्य पर हजारीबाग झील के मुख्य छठ घाट पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह की पहल से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क चाय व जलपान कराया गया। टीम ने महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना कीप्रवेज अहमद, बबलू सिंह, रविन्द्र कुशवाह, उमेश ठाकुर, अजित कुमार उपस्थित थे।