मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, शाखा पट्टी के अध्यक्ष के निर्वाचन में अवधेश सिंह पुत्र स्वर्गीय बाबुलनाथ सिंह का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी के रूप में खंड विकास अधिकारी राजीव पांडे मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ जिस कारण से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।