बगहा: बगहा में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पांच अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थानों द्वारा 24 घंटे के अंदर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एसपी कार्यालय से जारी किया गया है। जारी पत्र के मुताबिक भैरोगंज थाना द्वारा दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वही 44 लीटर देशी चुलाई शराब सहित एक बाइक जब्त किया गया है। बगहा थाना द्वारा दो शराब तस्करों को बाइक व 30 लीटर शराब जब्त किया गया है।