सिधौली: तिवारीपुर गांव में नहर के गहरे पानी में डूबने से बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
जनपद के रामपुर कला थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में नहर के गहरे पानी में डूब जाने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के शव को लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर के पानी से बाहर निकल गया था मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार में मातम का माहौल है।