सिरसा: रानिया रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में कुम्हार समाज ने दक्ष प्रजापति महाराज की मूर्ति का किया अनावरण
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2024 रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में आज कुम्हार समाज ने दक्ष प्रजापति महाराज की मूर्ति का अनावरण किया और नवनिर्मित वातानुकूलित कमरों का उद्घाटन किया है।इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुम्हार समाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर कोई राष्ट्रीय पार्टी कुम्हार समाज को टिकट देती है तो कुम्हार समाज उस पार्टी का समर्थन करेगा।