अकबरपुर: अकबरपुर में डिग्री कॉलेज का नया ठिकाना बनेगा कुहिला, शिक्षा विभाग से मांगी गई मंजूरी
रविवार को 2:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के संचालन के लिए अब उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुहिला को नया स्थल बनाने की पहल तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने पूर्व में चयनित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैजुना के स्थान पर कुहिला विद्यालय में डिग्री कॉलेज खोलने की सहमति देने का अनुरोध उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार से किया है।