कोडरमा: तिलैया थाना के मोरीमाकुरा गझंडी में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, ₹9060 की लूट
कोडरमा के झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के मोरीमाकुरा गांव में पुरानी रंजिश में अजय यादव पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि 13 लोगों ने लाठी-डंडे व रॉड से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और जेब से ₹9060 लूट लिए। घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।