बस्ती: फुटहिया के पास निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा मजदूर मिट्टी के मलबे के नीचे दबने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Basti, Basti | Feb 3, 2025 बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया के पास निर्माणाधीन भवन के मिट्टी के मलबे के नीचे एक मजदूर के दबने का वीडियो सोमवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर नीचे से मिट्टी हटा रहा था। इस दौरान मिट्टी खिसक गई, और मजदूर मिट्टी के नीचे दब गया। मौके पर मौजदू मजदूरों व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को निकाला गया।