भानपुरी: बस्तर में सर्वाईकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 92 किशोरियों को लगाया गया टीका
*बस्तर।* कलेक्टर *आकाश छिकारा* के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय बसाक एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री के मार्गदर्शन में विकासखंड बस्तर में HPV टीकाकरण सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोज