अरेराज: अरेराज प्रखंड में जनगणना 2027 को लेकर पर्यवेक्षक के साथ की गई समीक्षात्मक बैठक
जनगणना 2027 को लेकर अरेराज प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को समीक्षात्मक बैठक की गई। प्रखंड के चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य नारायण दीक्षित एवं सहायक चार्ज पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में जनगणना 2027 का समीक्षात्मक बैठक किया गया। जिसमें दोनों पदाधिकारी के द्वारा पर्यवेक्षकों से पूर्ण किए गए डाटा की जानकारी ली गई