जगदीशपुर: जगदीशपुर में कई दिनों से घायल नीलगाय का सामाजिक कार्यकर्ता अमन इंडियन ने वन विभाग को बुलाकर कराया उपचार
जगदीशपुर नगर के काली मंदिर रोड NH 319 के किनारे एक नीलगाय कई दिनों से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। सामाजिक कार्यकर्ता अमन इंडियन में बताया कि सुबह टहलने के दौरान आसानी लोगों द्वारा हमें इसकी सूचना दी गई। घायल नीलगाय को देखने जब वहां पहुंचा तो देखा कि उसके पीछे के दोनों पैर टूटा हुआ है और वह दर्द से कर रहा है। वहां आसपास की आवारा कुत्ते और उसे घायल कर रहे थे।