पोहरी: शासकीय एल.एस.जी.के महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु सम्मान एवं प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित
Pohri, Shivpuri | Jul 29, 2026 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय एल.एस.जी. महाविद्यालय में गुरु सम्मान एवं विद्यार्थियों को गुरुजनों से प्रेरणा प्रदान करने के उद्देश्य से गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन बुधवार दोपहर 3 बजे किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर. एन. भार्गव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी गुप्ता ने की तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नेपाल सिंह धाकड़ रहे।