पटना ग्रामीण: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामा,छात्रों ने रोकी ट्रेनें,पथराव के बाद प्रशासन ने की हवाई फायरिंग
बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर कैंडिडेट ने ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर जमकर हंगामा किया। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे आक्रोशित छात्रों ने कई ट्रेनों को रोककर ट्रैक बाधित किया, पथराव किया और एग्जाम स्पेशल ट्रेन समेत एक स्थानीय दुकान में भारी तोड़फोड़ की। असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इ