चांदवा: 170/23 के फरार अभियुक्त मुकेश गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे जमुवारी,थाना चंदवा निवासी प्रदुमन यादव की हत्या भा0क0पा0 माओ0 रिजनल कमेटी सदस्य रविन्द्र गंझू के इशारे पर करने वाले एवं चंदवा थाना कांड संख्या-170/23 के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।