बदायूं: बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नं. 5 में बुजुर्ग की बीड़ी पीते समय बिस्तर में आग लगने से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हुए
Budaun, Budaun | Mar 18, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर 5 के रहने वाले 60 वर्षीय नौबत राम पुत्र गिरधारी पैरालिसिस से पीड़ित है। सोमवार को वह अपने बिस्तर पर बीड़ी पी रहे थे कि तभी बिस्तर में आग लग गई और वह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है।