मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराया डीसीएम, चालक की मौत व 2 लोग हुए घायल
बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम चोहनपुर निवासी सुभाष पुत्र कायम सिंह DCM लेकर मैनपुरी जा रहा था। जैसे ही मधुपुरी के पास पहुंचा तभी DCM का टायर फट गया जिससे DCM अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी। जिससे चालक सुभाष की मौत हो गई तो वहीं DCM मे सवार अनुज पुत्र श्याम सिंह, चरण सिंह पुत्र क्षेत्रपाल दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया है।