मकराना: मकराना में अज्ञात चोरों ने 3 घरों को बनाया निशाना, एक घर में जागने पर मालिक पर किया हमला, हुआ घायल
मकराना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक साथ 3 घरों निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार पहले दो घरों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया एवं तीसरे घर में मलिक के जाग जाने के कारण उसे पर हमला भी कर दिया। जिसके कारण व्यक्ति घायल हो गया जिसका राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।