भरथना: लखना में 15 साल से बंद किसान सेवा समिति और संघ, 36 गांवों के किसान परेशान
महेवा ब्लॉक के अन्तर्गत लखना नगर पंचायत स्थित किसान सेवा सहकारी समिति एवं ग्रामीण क्षेत्रीय सहकारी संघ पिछले करीब 15 वर्षों से बंद पड़े हैं, जिससे 36 गांवों के हजारों किसानों को खाद, बीज और सरकारी खरीद की सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। किसानों ने समिति को जल्द पुनः संचालित कराने की मांग की है।